Breaking News

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार

  • बोरिया बाबा के आश्रम में बाबा से लिया आशीर्वाद
  • बोरिया बाबा आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आना चर्चा में
  • माता के दरबार में आध्यात्मिक महत्व के लिए आया हूं:देवेंद्र फडणवीस

आर एस प्रसाद मुन्ना

रामगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचे। बिरसा हवाई अड्डा से देवेंद्र फडणवीस सीधे रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मंदिर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बोरिया बाबा के आश्रम में देवेंद्र फडणवीस का आगमन हुआ। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपराहन 2:30 बजे के लगभग रजरप्पा मंदिर क्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन को लेकर मंदिर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीधे बोरिया बाबा के आश्रम पहुंचे। आश्रम में पहुंच कर श्री फडणवीस ने बोरिया बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आश्रम पहुंचने के बाद आश्रम में किसी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोरिया बाबा से एकांतवास में लंबी वार्ता किया। आश्रम में बोरिया बाबा से आशीर्वाद लेने आने वालों में देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री मंत्री मगन भाव, प्रभात करकरे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

देवेंद्र फडणवीस को बोरिया बाबा ने राजतंत्र और प्रजातंत्र का उपदेश दिया

आश्रम में सर्वप्रथम देवेंद्र फडणवीस और उनके साथ आए अतिथियों ने बाबा का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बाबा ने देवेंद्र फडणवीस को प्रजातंत्र और राजतंत्र पर उपदेश दी। बाबा ने पर्यावरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। बोरिया बाबा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए एक सृष्टि सम्मेलन कराना आवश्यक हो गया है। क्योंकि बिना सृष्टि सम्मेलन के समस्याओं का निराकरण मुश्किल है।

बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मुख्य अतिथि के रुप में लाया जाए। वही देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि मैं माता का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां आया हूं। मैं यहां आध्यात्मिक महत्व को जानने आया हूं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर परिसर क्षेत्र के बाहर से भैरवी नदी के किनारे से मां की पूजा अर्चना किया। इसके बाद उन्होंने दामोदर-भैरवी संगम को भी देखा। उनके साथ विद्या भूषण दुबे भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री का आश्रम आना चर्चा का विषय बना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्व प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां प्रसिद्ध बोरिया बाबा के आश्रम में उन्होंने घंटों समय बिताया। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच खिचड़ी पकने की बात चर्चा में है। इस बीच फडणवीस का रजरप्पा मंदिर आना चर्चा का विषय बन गया है। वही देवेंद्र फडणवीस बिहार के चुनाव प्रभारी भी बनाए गए हैं। आगामी महीने बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। उनका रजरप्पा आना इस चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्री फडणवीस मां की आशीर्वाद प्राप्त कर बिहार में चुनाव अभियान शुरू कर सकते हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …