Breaking News

रामगढ़ : झामुमो ने किसान विरोधी कृषि विरोधी विधेयक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

  • समाहरणालय के सामने सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है : विनोद किस्कू

रामगढ़। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के आदेशानुसार जिला समिति रामगढ़ के द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि बिल 2020 के खिलाफ जिला मुख्यालय रामगढ़ के समक्ष आज दिनांक 29 सितंबर दिन मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा सम्राट बिनोद किस्कू एवं संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो के द्वारा किया गया। इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार ने किसानों एवं कृषि के क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए नया विधेयक पास कराया है।

इससे किसानों की कमाई घटेगी और पूंजीपतियों की कमाई बढ़ेगी। देश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस धरना के द्वारा एक ज्ञापन श्रीमान उपायुक्त महोदय रामगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को दिया गया, जिसमें किसान विरोधी कृषि बिल 2020 को निरस्त करने की मांग की गई है।

जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, केन्द्रीय सदस्य भुन्नु महतो, केन्द्रीय सदस्य महेश ठाकुर, केंद्रीय सदस्य सुदर्शन महतो, केंद्रीय सदस्य संतोष कुमार, केंद्रीय सदस्य शिव कुमार करमाली, केन्द्रीय सदस्य महेन्द्र मुण्डा, केंद्रीय सदस्य श्री खुर्शीद आलम, महिला मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गिता विश्वास, केन्द्रीय सदस्य रामनाथ महतो,केन्द्रीय सदस्य बरतु करमाली, केंद्रीय सदस्य संजय वर्मा, केन्द्रीय सदस्य मुकेश रावत, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु यादव , जिला उपाध्यक्ष सम्भु बेदिया, जिला उपाध्यक्ष मो० शागिर हुसैन,जिला उपाध्यक्ष विनीत प्रभाकर ,जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कु , जिला उपाध्यक्ष राजु साव, वरिष्ठ नेता अकल उरांव,जिला उपाध्यक्ष बिरेंद्र यादव,जिला संगठन मंत्री करमु नायक,जिला सह सचिव मो गुलाम नबी, जिला सह सचिव रामकिशून गिरी, जिला सह सचिव मो आलम, जिला सह सचिव मो जावेद अंसारी ,जिला प्रवक्ता मुरलीधर कोठारी, जिला सह सचिव बिरजू मांझी, कमल राम, राजेन्द्र महतो, मो० कलाम, चेतन , प्रेम कुमार, सीता राम मुंडा, जिला सह सचिव सुशील कुमार,जिला सह सचिव विजय चौधरी, महिला मोर्चा के श्रीमती विणा देवी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मो शाजिद आलम, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, अरुण बनर्जी जी,मो फकरुद्दीन अंसारी, करण नायक, करमु नायक,चरेन्द्र बेदिया, योगेन्द्र यादव, कामलेश पाण्डेय, जग्गु घांसी, रंजीत बेसरा, नगर युवा नेता मो० नबाब खान, सदाम खान, इमरान खान, हसन अंसारी, वरिष्ठ नेता अकल उरांव, मो मुन्ना खान, झलकु बेदिया, शिव नाथ बेदिया, कमलेश केवट, आदि जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …