Breaking News

अनु विश्वकर्मा बनी रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

  • मैं महिलाओं से जो भी जुड़ा हुआ मुद्दा या समस्या रहेगा उसका निदान करने का प्रयास करूंगी

रामगढ़। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा गुंजन सिंह ने रामगढ़ जिला की सिरका की रहने वाली श्रीमती अनु विश्वकर्मा को रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर श्रीमती अनु विश्वकर्मा ने कहा कि मैं महिलाओं से जो भी जुड़ा हुआ मुद्दा या समस्या रहेगा उसका निदान करने का प्रयास करूंगी तथा नारी सशक्तिकरण पर मेरा पहला प्राथमिकता होगा एवं कांग्रेस के नीतियों का पालन करते हुए कांग्रेस के हाथों को मजबूत करूंगी ।

मनोनयन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी

महिला जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनु विश्वकर्मा के मनोनयन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी । बधाई देने वालों में मनु प्रवीण,लता देवी, शबनम खातून,कुसुम देवी, देवंती देवी, शनिवार वाला,गीता प्रिया, विनोद तिवारी, गोपाल मुंडा, अमर मुंडा, ललन कुमार,समसूद खान, मनोकामना सिंह इत्यादि शामिल है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …