Breaking News

सरकार के ताबूत पर पहला कील होगा उपचुनाव : दीपक प्रकाश

  • प्रदेश की दो उप चुनाव पर भाजपा की प्रतिक्रिया

रांची। बेरमो और दुमका उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की सरकार में शामिल सरकार का चुनाव हारना तय है। झामुमो कांग्रेस की सरकार नक्सलवाद, अपराध, विकास की शून्यता, छलावे की राजनीति, बेरोजगारी भत्ता, एक वर्ष में 5 लाख नॉकरी देने में असक्षम साबित हुई है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। आदिवासी समाज को ठगने का कार्य कर रही है सरकार। महिलाओं के लिए शुरू किया गया 1 रुपये में रजिस्ट्री बंद कर दिया गया। महिला विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व जन विरोधी सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

महागठबंधन नहीं महाठगबंधन की सरकार

उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव को देखते हुए सरकार नई-नई घोषणाएं कर रही हैं जबकि घोषणा पत्र में किए गए वायदों को निभाने में असफल रही है। सरकार में शामिल दल मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने का काम कर रही है। सरकार विकास कार्य के बजाय ट्रांसफर पोस्टिंग करने में लगी है। यह सरकार महागठबंधन नहीं बल्कि महाठगबंधन की सरकार है इस उपचुनाव में इनके ताबूत में पहला किल ठोकने का काम जनता करेगी।

दीदी किचन में हुई भर्ष्टाचार, एसीबी करे जांच

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में राज्य सरकार विफल रही इस दौरान जन वितरण प्रणाली और दीदी किचन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। इसकी जांच एसीबी से कराए जाने की मांग की।

एकजुट होकर लड़ेगी एनडीए, चुनाव जीतना तय

दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार की विफलता के खिलाफ एनडीए एकजुट होकर यह उप चुनाव लड़ेगी। जनता भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के साथ है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …