Breaking News

प्रदेश में धर्म के प्रति सरकार का विरोधत्मक गतिविधि चल रही : प्रवीण सिंह

  • झारखंड प्रदेश करणी सेना कार्य समिति की बैठक संपन्न
  • करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक में हुए शामिल
  • धर्म परिवर्तन रोकने का काम करेंगी करणी सेना: सूरजपाल

रांची। आज 29 सितंबर को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू , राष्ट्रीय महिला शक्ति अध्यक्ष कीर्ति सिंह राठौर, संगठन महामंत्री पंकज सिंह,बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं सागर सिंह प्रदेश महामंत्री का आगमन झारखंड के धरती पर हुआ। झारखंड के कोडरमा बॉर्डर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। फिर पुनः सुबह 11 बजे प्रेस क्लब रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह के द्वारा किया गया। प्रवीण सिंह ने अपने संबोधन में झारखंड में जो धर्म के प्रति सरकार का विरोध नातमक गतिविधि चल रही है। युवाओं के बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार पर प्रश्न चिन्ह उठाएं। अपने झारखंड के प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष को रूबरू करवाया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने विभिन्न मुद्दे की मांग सरकार से किया एवं करणी सेना किन किन मुद्दों पर कार्य करेगी। इन बातों को मीडिया बंधुओं के बीच रखा।धर्म परिवर्तन को रोकेगी करणी सेना। मशीनरी और मूले और मौलवी को रोके झारखंड सरकार नहीं तो करेगी। करणी सेना आंदोलन ,भारतीय संस्कृति की पहचान साधु संतों का अपमान नहीं सहेगी करणी सेना, नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लेने को कहा प्रदेश कार्यकारिणी को, युवा के हित में सोरेन सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी करणी सेना ,सहायक पुलिस कर्मियों को नियुक्ति करे सरकार, बॉलीवुड में नशेड़ी लोगों का बहिष्कार करेगी करणी सेना ,सुशांत सिंह राजपूत का सीबीआई जांच जल्द से जल्द खत्म हो और अपराधी को सजा मिले।अभी जो वर्तमान में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू जी ने जोरदार आवाज उठाई और आए दिन आतंकवाद एवं झारखंड में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ जिम्मेदार भी ठहराया।सरकार को इस कार्यक्रम में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी एवं बिहार के चुनावी माहौल में करणी सेना कैसे भागीदारी निभाई। इन सब मुद्दों पर पहल किया।

वही संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में झारखंड प्रदेश कमेटी के सामने राष्ट्रीय कमेटी की बात रखी।कार्यक्रम में महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कृति सिंह राठौड़ ने महिलाओं की सशक्त सशक्तिकरण की बात कही। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से विभिन्न वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को सफल बनाया

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति श्रीमती बबीता सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति विक्रम सिंह ,प्रदेश सलाहकार रतन शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री राम रंजन सिंह, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश मंत्री प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ,प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र झा,प्रदेश मंत्री अनूप सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शक्ति विक्टोरिया ,रांची जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, रांची महिला प्रभारी अनूप पाठक, रांची युवा जिला अध्यक्ष सुरजभान सिंह, पलामू महिला जिला अध्यक्ष स्वाति सिंह ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया|

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …