Breaking News

रामगढ़ जिला में भाजपाई भूल गए हैं वरिष्ठ भाजपा नेताओं का स्वागत करना

  • राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेताओं के आगमन के बाद भी नहीं हो रहा स्वागत
  • भाजपा के राष्ट्रीय नेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नहीं हुआ स्वागत

रामगढ़। क्षेत्र में भाजपा की स्थिति लगातार लचर और कमजोर होती दिखने लगी है। क्षेत्र में दूसरे दलों के नेताओं और मंत्रियों के आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत करते नजर आते हैं। लेकिन भाजपा की नई कमेटी बनने के बाद से कार्यकर्ताओं का जोश खरोश शांत पड़ता दिखने लगा है। ऐसा पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है। खासकर जब से जिला में नई भाजपा की टीम पदभार ग्रहण की है।तब से भाजपा की कार्यप्रणाली बदली बदली से नजर आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर कई वरिष्ठ नेता रामगढ़ से होकर आए गए। भाजपा नेताओं को इस बात की जानकारी थी।इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भी राज्य के कई भाजपा नेता रामगढ़ आए और गए।लेकिन उनका भी स्वागत नहीं हुआ। भाजपाई से पूछने पर कहते हैं कि कोरोनावायरस कारण हम लोग किसी का स्वागत नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़े हास्यास्पद बात तो यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस झारखंड आए। रामगढ़ का यह सौभाग्य रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रजरप्पा मंदिर पहुंचे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के रामगढ़ आगमन की जानकारी भाजपा नेताओं को थी। लेकिन कोई भी भाजपा नेता चेहरा दिखाने तक रजरप्पा नहीं पहुंचा। जिससे अब जिला में चर्चा होने लगी है कि भाजपा की यह कमेटी क्या पूरे कार्यकाल तक वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते रहेगी।

जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब तक नहीं बनी पूर्ण कमिटी

भाजपा प्रदेश द्वारा रामगढ़ जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा किए कई महीने बीत गए हैं। इसके बावजूद अब तक रामगढ़ जिला कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि रामगढ़ जिला भाजपा में गुटबाजी और खींचतान मुख्य कारण बना है। भाजपाइयों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि रामगढ़ जिला में भाजपा अब केवल मांडू तक ही सिमट कर रह जाएगी। क्योंकि भाजपा के नई कमेटी में केवल मांडू प्रखंड के लोग ही शामिल होने जा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो पहले से ही कमजोर भाजपा की रामगढ़ जिला में और बुरी दुर्गत हो जाएगी।

करोड़ों की लागत से बनी भाजपा की महल की नहीं हो रही सफाई

भाजपा द्वारा रामगढ़ जिला के लिए फोरलेन पर एक आलीशान कार्यालय बनाया गया है। करोड़ों की लागत से बने भाजपा के महल की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। पूरे कार्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कार्यालय के अंदर बाहर देखने से लगेगा कि यहां आदमी का वास नहीं होता है। भाजपा कार्यालय में उद्घाटन के बाद से अब तक सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे भाजपा की जिला की लचर व्यवस्था की स्थिति नजर आ रही है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …