Breaking News

सरकार की उदासीनता के कारण हमारी मांग पूरी नहीं हो पा रही : लालटू महतो

  • कुडमी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटु महतो को स्वागत

रामगढ़। आज जमशेदपुर से गोड्डा जाने के क्रम में कुडमी सेना के अध्यक्ष लालटु महतो एवं महासचिव नारायण महतो का गोला डीवीसी मोड़ में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।कुडमी सेना के अध्यक्ष लालटु महतो ने कहा कि विगत् 70 वर्षों से कुरमी/कुडमी (महतो) जनजाति को एसटी कि सूची में शामिल करने कि मांग कि जा रही है।लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण आज तक यह मांग पूरा नही हो पाया है।राज्य व केंद्र में आजतक जिसकी भी सरकार बनी सभी ने ठगने का काम किया।जिससे कुर्मियो में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब कुरमी/कुडमी (महतो) जनजाति को एसटी कि सूची में शामिल करने कि मांग को कैबिनेट से अनुशंसा करके केंद्र सरकार को भेजने की बात कही है।साथ ही राज्य सरकार द्वारा पीएमसीएच धनबाद का नामकरण शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ,धनबाद किये जाने का स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा कि झारखण्ड के शहीदो को जो सम्मान राज्य सरकार द्वारा दी जा रही हैं। उससे झारखण्ड के आदिवासी मूलवासी बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित है। कुडमी सेना के महासचिव नारायण महतो ने कहा कि झारखण्ड कैबिनेट से पारित लैंड मयूटेशन एक्ट का विरोध किया है।उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी का अधिकार छीन लिये जायेंगे तथा अफसरशाही हावी रहेगा।

उपस्थित थे

मौके पर कुरमी/कुडमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप महतो,केन्द्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो, रूपेश महथा,सकुल महथा, बादल महतो केशव महतो, सतीश महतो आदित्य महतो, आदि उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …