Breaking News

झारखंड : मंत्री ने दो नेताओं डॉ. मनोज कुमार एवं मनोज कुमार पांडे की राजद में घर वापसी कराई

  • आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उनकी अनुपस्थिति में सदस्यता मान्य नहीं
  • पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर आजसू पार्टी छोड़कर कल राजद का दामन थामेंगे

झारखंड सरकार में मंत्री और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता के आवास पर उनकी उपस्थिति में बुधवार को डॉ. मनोज कुमार एवं मनोज कुमार पांडे ने पार्टी की सदस्यता ली। डॉ. मनोज कुमार राजद छोड़कर भाजपा में जबकि मनोज कुमार पांडे लोजपा में चले गए थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय सिंह को भी शामिल होना था। उन्होंने विलंब होने की वजह से कार्यक्रम का समय थोड़ा और बढ़ाने का निर्देश दिया था। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में ही दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में किया गया यह कार्यक्रम वैध नहीं है। इसलिए दोनों नेताओं की राजद में सदस्यता उनकी अनुमति मिलने तक मान्य नहीं है।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तियाज वारसी द्वारा दोनों नेताओं की घर वापसी कराई।

इधर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दोनों नेताओं को पार्टी में संभाल शामिल कराते हुए कहा कि यह हमारे पार्टी के पुराने साथी थे। दूसरे दल में भटक कर चले गए थे लेकिन दिल इनका लालू प्रसाद के पास ही था। लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों के नेता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए इन लोगों ने आज पुन: पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।इनके आने से पार्टी काफी मजबूत होगी। जन जन तक लालू प्रसाद की विचारधारा को फैलाने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने भी अपनी बात रखी। कहा इनके आने से पार्टी काफी मजबूत होगी और संगठन को आगे बढ़ाने में गांव से लेकर प्रखंड तक काम कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. मनोज ने कहा कि भाजपा गरीब, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी विरोधी है। मनोज पांडे ने कहा कि वे एक सुदामा की तरह लालू प्रसाद के साथ हैं। भूलवश भटक गया था।

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के समय भाजपा छोड़कर आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में राजद का दामन थामेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …