Breaking News

डीएनडी पहुंचे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से लगा कई किमी लंबा जाम

  • राहुल-प्रियंका डीएनडी के रास्ते हाथरस जाएंगे

नई दिल्ली । हाथरस दुष्कर्म कांड पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने के लिए जाने की कड़ी में उत्तर प्रदेश कांगेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी डीएनडी पहुंच चुके हैं। राहुल-प्रियंका डीएनडी के रास्ते हाथरस जाएंगे, वहीं यूपी पुलिस ने दोनों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में दोनों को यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर रोका जाएगा। इसके लिए नोएडा के साथ गाजियाबाद बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से डीएनडी पर भीषण जाम लगा हुआ है।

  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस कूच करने के चलते डीएनडी पर पुलिस एक-एक वाहन की जांच रही है, इसके चलते यहां पर भीषण जाम लग गया है।
  • हाथरस घटना के विरोध में डीएनडी टोल प्लाजा पर कांग्रेस के प्रदर्शन से भीषण जाम लग गया है।
  • बॉर्डर पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
  • पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस जाने को कह रही है। वहीं, इस बात से नाराज कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं।

हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज

हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर  सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि पीड़िता का परिवार अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। ये अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

यहां पर बता दगें कि 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, वहीं घटना के बाद  पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस  मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …