Breaking News

Big Breking रामगढ़ के गोला में वज्रपात से दो की मौत

  • जिले में पिछले 1 घंटे से हो रही है भारी बारिश और वज्रपात
  • चलती ट्रेन से व्यक्ति गिरा, दोनों पैर कटे

रामगढ़। जिला के कई क्षेत्रों में पिछले 1 घंटे से भारी वज्रपात एवं बारिश हो रही है। जिला के गोला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में भारी बारिश और वज्रपात से दो लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार जिला के गोला प्रखंड के रायपुरा गांव में ठनका गिरने से फातिमा खातून उम्र-20 व खलील अंसारी 14 उम्र की मौत मौके पर ही हो गई। वे लोग अपने गांव के शकरकन्द खेत मे गए थे। एकाएक बारिश और वज्रपात होने के कारण हुए खेत में ही फंस गए। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वज्रपात पेड़ पर भी हुई। जिससे कि दोनों की खेत में ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों को किया जाएगा सहयोग ममता देवी

दुर्घटना की खबर मिलते ही विधायक ममता देवी ने अपने लोगों को गांव भेजा है। विधायक ने कहा कि मृतक परिवार के लोगों को सरकारी सहयोग प्रदान की जाएगी। आपदा प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति का पैर कटा

मुरी रामगढ़ रेलखंड पर गुरुवार की सुबह बड़कीपोना रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। जिससे कि उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक रांची के पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का रहने वाला आकाश है। वह एक यात्री ट्रेन से लौट रहा था। ट्रेन के गेट पर बैठकर वह लौट रहा था। इसी क्रम में उसे नींद आ गई। जिसके बाद यह घटना घटी है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …