Breaking News

राधा कृष्ण किशोर राष्ट्रीय जनता दल में हुए शामिल

  • लालू प्रसाद यादव के विचार धारा के प्रेरणा से शामिल हुए पूर्व सचेतक

रांची  : आज राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के अध्याछता में छतरपुर के पूर्व विधायक राधा कृष्णा किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामे। जिन्हें राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री  सत्यानंद भोक्ता ने माला पहनाकर एवम गुलदस्ता देकर पार्टी में स्वागत किए। श्रम मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद यादव के विचार धारा सिर्फ राजद के लोग ही नहीं राष्ट्रीय उनकी विचार धारा को आम जनता लोहा मानती हैं।एवं धर्म निरपेक्षता सामाजिक न्याय की विचार धारा से प्रेरित होकर श्री राधा कृष्ण किशोर ने राजद का दामन थामा। उनका में तहे दिल से स्वागत करते हैं। मौके पर पूर्व मंत्री पासवान पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव अनिल यादव एवम कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

राजद में शामिल होने के मौके पर राधाकृष्‍ण ने कहा कि समय, काल और परिस्थितियों के अनुरूप राजद में शामिल होने का निर्णय लिया है। राधाकृष्‍ण ने कहा कि व्‍यक्ति खुद का प्रबंधक होता है और उसे अपने जीवन का मैनेजमेंट खुद करना पड़ता है। कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि राजद के कार्यकर्ता, मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता, प्रदेश अध्‍यक्ष अभय सिंह आदि के साथ मिलकर राज्‍य में राजद को और मजबूत करें।

राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष अभय सिंह ने राधाकृष्‍ण को सदस्‍यता दिलाई। अभय सिंह ने कहा कि राधाकृष्‍ण के पार्टी में आने से राजद को और मजबूती मिलेगी। पलामू में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। इस मौके पर झारखंड के मंत्री और राजद नेता सत्‍यानंद भोक्‍ता भी मौजूद रहे।

बता दें कि राधाकृष्‍ण 2014 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद 2019 में भाजपा का साथ छोड़कर आजसू में गए थे। ये छतरपुर से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। ये छतरपुर से 5 बार विधायक रह चुके हैं। राधाकृष्‍ण जदयू में भी रह चुके हैं। इस प्रकार देखा जाए तो झारखंड के पूर्व मंत्री का यह पांचवां राजनीतिक दल है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …