Breaking News

जामताड़ा : साइबर पुलिस ने 6 साइबर ठगों को ठगी करते किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल सहित कई और सामान किया जप्त

जामताड़ा। साइबर ठगी का काम करते जामताड़ा साइबर पुलिस ने 6 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। सभी ठगों को कर्माताड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव से ठगी का काम करते गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने दो बाइक , 3 एटीएम कार्ड, 6 बैंक पासबुक, सिमकार्ड सहित 13 मोबाइल सेट जब्त किया है। बता दें की कर्माताड़ थाना क्षेत्र के 90 फीसदी गांव में साइबर ठगी का धंधा से जुड़ा हुआ है। पिछले कई सालों से साइबर ठगी का धंधा इस कदर क्षेत्र में पांव पसरा की आज घर घर मे ये धंधा पुस्तैनी धंधा का रूप ले लिया है।
क्षेत्र के कुछ जानकारों का मानना है कि कोई संख्त करवाई नही होने की वजह से ये बहुत तेजी के साथ फैला। शुरुवात में ही इसके फन को कुचल दिया जाता तो जामताड़ा की इतनी बदनामी नही होती। जानकारों का कहना है कि आज भी ठगों को कोई डर नही है। कुछ दिनों में ही छूटने की बात छाती ठोंक कर ठग कहते है की आराम से पैसा कमाओ। जितना मैनेज हो सकता है ठग भरपूर मैनेज का प्रयास करता है। और यही वजह है कि आज घर घर का धंधा हो गया है।

पुलिस ने कुरुवा गांव से इन्हें किया गिरफ्तार

जामताड़ा साइबर पुलिस ने कुरुवा गांव से पप्पू कुमार मंडल, बीरेंद्र मंडल, कमलेश कुमार गुप्ता, संजू कुमार मंडल, अनुज कुमार गुप्ता व ईश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 48/2020 भादवि की धारा 414, 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 66 बी, सी, डी एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …