Breaking News

गांधी जी की यादें रामगढ़ से जुड़ी हैं : डीसी

  • गांधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन
  • गांधी जी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
  • गांधी चौक पर डीसी, एसपी एवं एसडीओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रामगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर शहर में कई स्थानों में सादगी पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के दामोदर नदी के किनारे स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुक्तिधाम संस्था रामगढ़ द्वारा यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी जी की समाधि स्थल पर जिला के उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी नगेंद्र सिन्हा,एसडीओ कृतिश्री जी, एसडीपीओ अनुज उरांव सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए अतिथियों ने गांधी जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसके बाद वहां उपस्थित कुछ गिने-चुने लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि आज हम वैश्विक महामारी के बीच सादगी पूर्वक हमारे राष्ट्रीय पिता गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मना रहे हैं। रामगढ़ में 1940 में कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था।जिसमें महात्मा गांधी शामिल होने आए थे। गांधी जी की यादें रामगढ़ से जुड़ी है। उनका अस्थि कलश यहां स्थापित किया गया है।

रामगढ़ का यह स्थल छोटा राजघाट है: कमल बगड़िया

वही इस मौके पर मुक्तिधाम संस्था के कमल बगड़िया ने कहा कि रामगढ़ से गांधी जी की यादें जुड़ी हैं। वर्ष 1940 में कांग्रेस के अधिवेशन में महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद,सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रीय नेता रामगढ़ आए थे। रामगढ़ में गांधीजी की यादें जुड़ी हैं। बापू के निधन के बाद उनके 16 अस्थि कलश बनाए गए थे। जो पूरे देश में स्थापित किए गए हैं। उन्हीं में से एक अस्थि कलश रामगढ़ के गांधी घाट में स्थापित किया गया है। एक प्रकार से यह छोटा राजघाट है।

समाधि स्थल पर अन्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गांधी जी की समाधि स्थल पर शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया है। इनमें प्रमुख रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर, सुरेंद्र सोबती, राजेश अग्रवाल, सागर भारती, नंदलाल अग्रवाल, अरुण राय, भास्कर अग्रवाल, वरुण बगड़िया सहित अनेक लोग शामिल है।

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि

शहर के गांधी चौक पर स्थित गांधीजी की आदम कद प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी नगेंद्र सिन्हा, एसडीओ कृतिश्री जी के अलावा शहर के कई संस्थाओं के गणमान्य लोग और अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …