Breaking News

मेदनीनगर : गांधी जयंती के मौके पर लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया गया

  • केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या और संविधान को बदलने में लगी है: सूर्यपत

मेदनीनगर।आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी अंचल कमेटी के द्वारा शिशु विद्या मंदिर पांकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम गांधी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती की शुरुआत हुई। जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता की जयंती मना रही है।गांधी जी के नेतृत्व में आजादी का आंदोलन हुआ और देश आजाद हुआ देश का नया संविधान बना। देश में लोकतंत्र स्थापित हुआ। परंतु आज भाजपा की मोदी सरकार संविधान को बदलने एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर आमदा है देश के सभी सरकारी संस्थाओं को कारपोरेट घरानों के हवाले करते हुए किसान मजदूरों को कंपनियों का गुलाम बनाने पर तुला हुआ है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में लोकतंत्र बचाने का संकल्प लें। इस जयंती के अवसर पर भाजपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के देश में सावरकर के अनुयायियों को पूजा जा रहा है में जिसने आजादी की लड़ाई नहींं लड़कर अंग्रेजों के मुखबिरी का काम किया था। और आज उसी सावरकर के अनुवाई भाजपा के मोदी जी के देश में देश की बहू बेटियां भी सुरक्षित नहीं है।

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में आज किसानों की स्थिति भयावह हो गई है किसान मजदूरों के विरोध में कारपोरेट पक्षी कानून बनाया गया और संसद में बहुमत नहीं होने के बावजूद जबरजस्ती पास कर दिया गया। यह लोकतंत्र का हनन है इसके विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पांकी के गांव-गांव में आंदोलन चलाकर इस किसान मजदूर विरोधी विधेयक का विरोध करेगी। और गांधी जी के खुशहाल गांव के सपनों को साकार करेगी।

श्रद्धांजलि सभा में राज्य कमेटी सदस्य कृष्ण मुरारी दुबे, पाकी अंचल के सहायक सचिव गनौरी भुइयां, श्रद्धानंद तिवारी, मैत्री देवी ,टूशन मोची, राजदेव भुइयां पचू भुइया, जालो भुइयां, मंजू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …