Breaking News

गांधी जयंती के मौके पर लायंस क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान

रामगढ़। क्षेत्र की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ रामगढ़ कैंट ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर शहर के दामोदर नदी घाट एवं मुक्तिधाम संस्था के आसपास में स्वच्छता अभियान चलाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोबती के नेतृत्व में सदस्यों ने दामोदर घाट के किनारे की गंदगी यों को साफ किया। वही सदस्यों ने मुक्तिधाम संस्था के आसपास के गंदगी यों को भी हटवाया। लायंस क्लब ऑफ रामगढ़ कैंट के सदस्यों ने लगभग 3 घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाया। लायंस क्लब ऑफ रामगढ़ कैंट के स्वच्छता अभियान में क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, रमण मेहरा, जीवन जैन, ओंकार मल्होत्रा, राजेश अग्रवाल, मंजीत साहनी, जेके शर्मा, विनोद वर्मा, निरंजन अग्रवाल, एचएन सोंधी सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …