Breaking News

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मशक्कत के बाद निकाला गया दोनों का शव

  • मृत बच्चों की पहचान 7 साल की परी कुमारी और 6 साल के विवेक राय के रूप में की गई है

कतरास थाना क्षेत्र के मानसिंह कुरबा में शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूब गए। उधर, बच्चों के डूबने की सूचना के बाद तालाब पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्चों की पहचान 7 साल की परी कुमारी और 6 साल के विवेक राय के रूप में की गई है। मृतका परी कुमारी के पिता तारकनाथ राय ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों में परी सबसे छोटी थी। वहीं विवेक राय के पिता बेनी सिंह ने बताया कि वे हाल ही में फुसरो के पिछरी से आकर यहां घर बनाया है। विवेक राय उनका इकलौता बेटा था। उधर, बच्चों के डूबने और उनकी मौत की खबर के बाद जिला परिषद सदस्य सुभाष राय घटनास्थल पर पहुंचे और सीओ राजेश कुमार से आर्थिक सहयोग की बात कही। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों के पिता दैनिक मजदूर हैं।

परिजनों ने कहा- दोनों बच्चे तालाब कैसे पहुंचे नहीं पता
दोनों बच्चों के परिजनों ने बताया कि दोनों सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। वे कब तालाब की ओर चले गए, इसकी उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि वे घटना के कुछ देर पहले तालाब से लौटे थे।

नर्सिंग होम से घर ले जाने के बाद सांस भरने की कोशिश करते रहे परिजन
दोनों बच्चों को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन गोद में लेकर बच्चों को घर ले जा रहे थे। इस दौरान उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि उनके बच्चों की मौत हो गई है। परिजन बच्चों के मुंह में लगातार सांस भरते देखे गए। बताया जा रहा है कि साल 2017 में 4 लाख 10 हजार की लागत से मनरेगा के तहत तालाब का खुदाई किया गया था।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …