Breaking News

साहिबगंज : तीसरी सरकार अभियान के तहत बैठक का हुआ आयोजन

साहिबगंज: सदर प्रखंड के महादेवगंज गंगा प्रसाद पशिचम मध्य में वर्णवाल कोचिंग सेंटर शिक्षण संस्थान में गांधी जयंती के अवसर पर तीसरी सरकार अभियान द्वारा ग्राम पंचायत संसद के तहत बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता गंगा प्रसाद पशिचम मध्य की मुखिया सुनीता देवी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से तीसरी सरकार अभियान के केंद्रीय समिति के सदस्य साकेत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।वही मुख्य अतिथि साकेत कुमार ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक जागरण एवं पंचायती राज्य को सशक्त करना है। साकेत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 6 वर्षों से चलता आ रहा है। इसी के तहत झारखंड के प्रत्येक जिला में पंचायती राज्य को सशक्त करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है ताकि पंचायती राज्य को लोक जागरण करते हुए सशक्त किया जा सके।

कई अन्य लोग मौजूद थे

इसी के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत संसद का बैठक कर इसकी शुरूआत साहिबगंज जिला से किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि आने वाला समय मे झारखंड के प्रत्येक पंचायत में ग्राम संसद बैठक का आयोजन किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन तीसरी सरकार अभियान के अरविंद कुमार ने किया। मौके पर गंगा प्रसाद पूर्ब मध्य की मुखिया एलिसमा कुमारी,सुनील कुमार यादव,अनुराग राहुल,सहेंद्र प्रसाद,नित्यानंद सिंह,करन यादव,अशोक कुमार साह, जाहिद खान,रामानंद शर्मा,संजय कुमार,बलराम कुमार,सुनीता देवी,कुमकुम देवी,चिंता देवी,जुली कुमारी भगत,रोजी भगत,ललित कुमार भगत सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …