Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिले,  बेरमो और दुमका उपचुनाव पर हुई चर्चा

  • हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ साझा लड़ाई लड़ेंगे भाजपा आजसू : दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज सुबह आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। राज्य के वर्तमान हालात , दोनों उपचुनाव एवम वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा और आजसू पुराने साथी है।अलग झारखंड राज्य की लड़ाई दोनों ने मिलकर लड़ी है।कहा कि राज्य को सजाने और संवारने की भी हमारी जिम्मेवारी है।प्रदेश की जनता उम्मीद भरी नजरों से हमारी ओर देख रही है।

हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है। विकास के कार्य प्रदेश में ठप्प पड़े है। 9 महीने की सरकार विकास के मामले में एक कदम भी आगे नही बढ़ पाई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है,ब्यूरोक्रेसी हावी होती जा रही है,जन विरोधी निर्णय लिये जा रहे हैं।

जन विरोधी सरकार के खिलाफ मिलकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा आजसू इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ मिलकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।उन्होंने कहा कि आजसू प्रमुख ने दोनों उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन का निर्णय लिया है।भाजपा ,आजसू के सहयोग एवम जनता के समर्थन से दोनों उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …