Breaking News

मूलवासी सदन मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को दिल्ली में किया गया सम्मानित

रांचीl आज दिल्ली में वाईएमसीए के कांफ्रेंस हॉल में मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद को झारखंड आंदोलनकारी व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए झारखण्ड रत्न से लोक सेवा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया गया।राजेन्द्र प्रसाद और डॉ सुदेश कुमार साहू को झारखण्ड रत्न से सम्मानित किए जाने पर पद्मश्री मुकुल नायक पद्मश्री मधु मंसूरी झारखण्ड आन्दोलनकारी क्षितीश कुमार राय, नागपुरी भाषा परिषद के अध्यक्ष डॉ राम प्रसाद झारखंड चैंबर्स कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू इत्यादि प्रबुद्ध लोगों ने बधाई दी है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …