Breaking News

ब्रजकिशोर जायसवाल का कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद आदित्य साहू

गुरुवार की शाम को उनका अचानक तबीयत हो गई थी खराब,रांची के मेडिका हॉस्पिटल में हैं इलाजरत

हजारीबाग और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कर रहें हैं कामना

उनके सैकड़ों चाहने वालों का प्रतिदिन अस्पताल में लगता है तांता

रांचीl हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष और हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल की तबियत पिछले गुरुवार अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें राजधानी रांची स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रविवार को ब्रजकिशोर जायसवाल का कुशलक्षेम जानने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह वर्तमान भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित बीजेपी के कई नेता और उनके शुभचिंतक मेडिका हॉस्पिटल पहुंचे और आईसीयू में जाकर उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। ब्रजकिशोर जायसवाल से तबियत की स्थिति पर बात की तो उन्होंने अच्छे से उनसे बात भी किया। बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने ईश्वर से जल्द ब्रजकिशोर जायसवाल के स्वास्थ्य होने की कामना भी की। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने बताया की ब्रजकिशोर जायसवाल हमारे पुराने राजनीतिक साथी रहें हैं और उनसे हमारा दिली लगाव हैं। आदित्य साहू ने भी बताया की बतौर अभिभावक उनसे भविष्य में भी मार्गदर्शन मिलता रहें इसीलिए उनका जल्द स्वास्थ्य होने बेहद जरूरी है।
ज्ञात हो की गुरुवार को ब्रजकिशोर जायसवाल का उनके हजारीबाग स्थित आवास पर ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर शुरुआती इलाज़ के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल राजधानी रांची ले जाया गया। एम्बुलेंस में खुद उनके पुत्र सह विधायक मनीष जायसवाल अपने पिता के साथ गए और लगातार अस्पताल में अपने पुरे परिवार के साथ जमे हुए हैं। इधर मेडिका हॉस्पिटल में हजारीबाग और झारखंड के अन्य जिले समेत देश के कई राज्यों से ब्रजकिशोर जायसवाल के चाहने वाले उनके कुशलक्षेम जानने प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और ईश्वर से उनके जल स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं ।

मौके पर विशेषरूप से झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू समेत हजारीबाग भाजपा नेता विवेकानंद सिंह, हरिश श्रीवास्तव, उनके मित्र अनिल मिश्रा, मनोज गिरी, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, हिंदुत्व प्रचारक इंजिनियर अमन कुमार, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंl

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …