Breaking News

तेजस्‍वी-राहुल में बातचीत के बाद सुलझी महागठबंधन की गांठ, सीटों का फॉर्मूला तय!

  • आरजेडी करीब 138 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी देगी तो कांग्रेस भी अपनी मांग से घट कर करीब 68 सीटों के लिए राजी बताई जा रही है 

बिहार विधानसभा चुनाव  को लेकर महागठबंधन  में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होता दिख रहा है। इसके पहले कांग्रेस ने अपना रूख भी नरम किया। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल  के कड़े बयान से नाराज राष्‍ट्रीय जनता दल  नेता तेजस्‍वी यादव  की राहुल गांधी से सीधी बातचीत हुई। विदित हो कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्‍वी यादव के अनुभव व योग्‍यता पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि अगर सीटों की बात नहीं बनी तो कांग्रेस हर स्थिति के लिए तैयार है। इसपर आरजेडी ने भी पलटवार किया। फिर मामला बिगड़ता देख प्रियंका गांधी  ने हस्‍तक्षेप किया। राहुल व तेजस्‍वी की भी बात हुई।

महागठबंधन में सुलझ गया कांग्रेस की सीटों का विवाद

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस व आरजेडी के बीच कई दौर की बैठकाें एवं राहुल गांधी व तेजस्‍वी यादव की बातचीत के बाद महागठबंधन में कांग्रेस की सीटों का विवाद सुलझ गया है। बताया जाता है कि आरजेडी व कांग्रेस दोनों से लचीला रूख अपनाया है। आरजेडी करीब 138 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी देगी तो कांग्रेस भी अपनी मांग से घट कर करीब 68 सीटों के लिए राजी बताई जा रही है। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माले को 19 तो मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी व भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को आरजेडी 10 सीटें देने को राजी हो गई है। विकासशील इनसान पार्टी को भी करीब एक दर्जन सीटें दी जा सकतीं हैं। बताया जाता है कि बातचीत का दौर अभी भी जारी है, इसलिए सीटों की संख्‍या में हल्‍की फेरबदल हो सकती है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …