Breaking News

चतरा  : चार दिवसीय दौरे पर मंत्री सत्यानन्द भोगता,  प्रतापपुर शहीद विक्रम अंगार की पुण्यतिथि में शिरकत की, दी श्रधांजलि

  • शहीद विक्रम सहदेव अंगार जैसे पुरुष मरते नहीं अमर है : सत्यानन्द भोगता
  • महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ मनाई गई 

अजय चौरसिया

चतरा : राज्य में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोगता चार दिवसीय दौरे पर चतरा पहुचें। मंत्री ने पहले दिन शुक्रवार को जिले के प्रतापपुर प्रखंड के यादव नगर टंडवा गांव पहुंच कर शहीद विक्रम सहदेव अंगार के 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किये। कार्यक्रम में मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों में बड़ी खुसी देगी गई। इस दौरान मंत्री ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण श्रधांजलि दी। पश्चात उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद विक्रम सहदेव अंगार के आत्मा शांति दी। मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहदेव अंगार जी एक व्यक्ति नहीं विचार धारा थे। वे अपने पूरे जीवनभर गरीबों के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ते शहीद हो गए। गरीबों के लिए मसीहा थे। उन्होंने गरीबों, शोषितों को जगाने का काम किया। असमाजिक तत्वों ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उनकी 02 अक्टूबर 1992 हत्या कर दी। लेकिन उनके विचार, सिद्धान्त हमसब के बीच में है। हमसब के दिलों में है। मंत्री के अलावे अन्य कई वक्ताओं ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहीद यादव विक्रम सहदेव अंगार के जीवनी पर प्रकाश डाला।

कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, प्रतापपुर जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता अरुण यादव, टंडवा जिला परिषद सदस्य दुलारचंद साहू, चतरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. इफ्तेखार आलम, प्रतीक प्रकाश, अतीक मंसूरी, रामचंद्र यादव, विजेंद्र यादव, बिहार राजद महासचिव मंजू देवी, मुखिया खेदू यादव, मुखिया रोहित यादव, दिनेश दांगी, भोली प्रसाद साहू, रिंकू खान, महेंद्र यादव, उदय कुमार वर्मा, मनोहर यादव, विनोद बहादुर, चन्द्रिका यादव, रामदेव यादव, जितेंद्र सार्थक, सुरेश पासवान, दिलीप यादव, गणेश प्रसाद, मिस्टर अशरफी आलम, अशोक प्रजापति, संजय प्रताप, कपिल यादव, दिनेश दांगी, दीपक कुमार शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मंत्री सत्यानन्द भोगता ने यादव स्वीट्स का फीता काट किया उद्घाटन

राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा-गया मुख्य पथ डीएवी स्कूल स्थित यादव स्वीट्स एंड भोजनालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर  मंत्री ने कहा चतरा शहर में ऐसे स्वीट्स प्रतिष्ठान का जरूरत था। इस दौरान मंत्री व समर्थकों ने भोजन का भी लुफ्त उठाया। मौके पर मुख्य रूप से होटल मालिक नरेश यादव, नगर उपाध्यक्ष फंटूश कुमार, वरिष्ठ नेता महरू यादव, उदय वर्मा, नगर अध्यक्ष रिंकू खान, ललन यादव, निरंजन यादव, सुरेश यादव, भोली साहू, जितेंद्र चंद्रवंशी, रमेश यादव, दिनेश दांगी अशोक दांगी, धारा यादव समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …