Breaking News

जल जीवन मिशन जागरूकता अभियान आरंभ, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को रवाना किया

हज़ारीबाग। जल जीवन मिशन भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत 2024 तक हर घर को नल से जल देने का लक्ष्य रखा गया है। इस मिशन के अन्तर्गत लोगों में जागरूकता लाने के लिए 2 से 15 अक्टूबर तक एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इस जन जागरूकता अभियान के तहत 3 अक्तूबर को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त उपविकास आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया गया। जल जीवन मिशन रथ, आॅडियो संदेशों एवं पम्पलेट द्वारा लोगों में जल जीवन मिशन के बारे में जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर गाँव में पेयजल की आपूर्ति, पेयजल स्त्रोतों के रख रखाव, घरों से निकलने वाले ग्रे वाटर के प्रबंधन आदि अन्य कार्यो के लिए लोगों में जागरूकता लाकर सभी को सक्रिय रूप से इस अभियान में जोड़ते हुए कार्य करने की योजना है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …