Breaking News

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है : जेपी पटेल

3 दिन में 300 करोड़ पार गिनती जारी: विधायक

हजारीबाग: भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन हजारीबाग में मांडू विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव द्वारा की गई। मौके पर जिला महामंत्री सुनील कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक जे पी पटेल ने कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनसे जुड़ी फॉर्मो पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही ।इस दौरान अब तक धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड रुपए मिल चुके हैं और नोटों की गिनती अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक धीरज साहू व संबंधित शराब कंपनी के खिलाफ प्रिडिकेट ऑफिस की पड़ताल करने का निर्देश ईडी उड़ीसा जोनल ऑफिस को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज से पहले इतना बड़ा रकम ईडी को कभी प्राप्त नहीं हुआ था। कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के रोज नई कृतिमान स्थापित कर रही है। अब तो कांग्रेस के क्षेत्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व में सांसद, विधायक के बीच भ्रष्टाचार में प्रतिस्पर्धा हो रही है। इससे पहले नेशनल हेराल्ड मामले में 750 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने जप्त की है ।जिस मामले में सोनिया और राहुल गांधी बेल पर है। अकेले झारखंड में 70000 करोड रुपए के घोटाले उजागर हुए हैं। आगे इन्होंने कहा की ऐसा लगता है, कि यह सारे पैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जमा किए गए थे। सबूत के स्वरूप इतने बड़े मात्रा में रूपयो का मिलना, कांग्रेस शर्मिंदगी महसूस नहीं करती बल्कि कांग्रेस उल्टा जांच एजेंसियों पर उंगली उठती है। प्रधानमंत्री का संकल्प है की ना खाएंगे और ना खाने देंगे। इसी के तहत मोदी की यह गारंटी है की उन्हें लोगों से लूटा हुआ धन लौटना होगा। यह भ्रष्टाचार कोई साधारण नहीं है इसकी गहन जांच होनी चाहिए। युक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …