Breaking News

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2021 डॉ मंजरी प्रिया गुप्ता से मिले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

डॉ. मंजरी प्रिया गुप्ता महिला सशक्तिकरण का है बेहतरीन उदाहरण : बाबूलाल मरांडी

रांचीl अपनी कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा शक्ति और अपने विश्वास के बल पर रांची की बेटी मंजरी प्रिया गुप्ता ने एक मुकाम हासिल किया है। रांची के संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाली मंजूरी प्रिया गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रही है। मंगलवार को झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डॉ मंजरी प्रिया गुप्ता से मुलाकात किया।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने उन्हें शुभाशीष देते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। डॉ मंजरी प्रिया गुप्ता ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर दौरान कहा कि वह देश की सेवा करना चाहती है। महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हूं। आगे काम करना चाहती हूं। महिलाओं हर काम कर सकती हैं पर इसके लिए दृढ़ निश्चय की जरूरत है। देश सेवा शिक्षा दर बढ़ाकर भी की जा सकती है। बताते चले कि डॉ मंजरी प्रिया गुप्ता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2021 दुबई में की विजेता हैं। संयुक्त राष्ट्र से मानद डॉक्टरेट, विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग की सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें सरकार द्वारा भारत गौरव सम्मान सहित 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ऑफ इंडिया, टाइम्स ऑफ इंडिया और प्रसिद्ध डॉ. किरण बेदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वह वर्तमान में एक प्रमुख फिन टेक कंपनी में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह रांची की रहने वाली है और वर्तमान में बेंगलुरु में कार्यरत है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …