Breaking News

पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुधीर यादव पिक्कू की माता का निधन

67 वर्षिय सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी

हज़ारीबागl रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष रहे वर्तमान में सूर्य क्षष्टी छठ पूजा फल वितरण समिति के सचिव सह भाजपा के युवा नेता सुधीर यादव पिक्कू की माँ 67 वर्षिय सावित्री देवी का निधन बड़ा बाजार ग्वाल टोली आवास पर शनिवार को हो गया।वे छह महीने से काफी बीमार चल रही थी।स्व०चमरू गोप की पत्नी स्व०सावित्री देवी अपने पीछे तीन बेटे संजय यादव, सतीश यादव,सुधीर यादव पिक्कू व दो बेटियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गोलोक चली गई।सावित्री देवी अपने मुहल्ले के साथ साथ परिवार के सदस्यों के बीच काफी चहेती थी हर किसी के सुख दुःख में शामिल होती थी।

वहीं इनके अचानक चले जाने से पूरा मुहल्ला सहित परिवार के लोग काफी मरमराहत है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।दस दिसंबर रविवार को सुबह दस बजे मुक्तिधाम खिरगांव में स्व०सावित्री देवी का अग्नि संस्कार किया जाएगा।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …