Breaking News

सिद्धिदात्री आहार प्र० लिमिटेड ने अपनी स्वयं की प्रोडक्ट किनमीन किया लॉन्च

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किनमीन की प्री लॉन्चिंग कर किया विधिवत उद्घाटन

साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी सिद्धिदात्री आहार प्र० लिमिटेड : संगीत सुनील सिन्हा

हज़ारीबागl शनिवार डेमोटांड़ स्थित सिद्धिदात्री आहार प्र० लिमिटेड के एम०डी संगीत सुनील सिन्हा के अथक प्रयत्न के पश्चात नौ दिसम्बर को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किनमीन की प्री लॉन्चिंग कर विधिवत उद्धघाटन किया।उद्धघाटन के दरमियान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि सिद्धि दात्री आहार प्र० लिमिटेड के एम०डी संगीत सुनील सिन्हा ने किनमीन प्रोडक्ट को लॉन्च कर जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की है।वही हज़ारीबाग ही नही बल्कि पूरे देश एवं विदेश में अपना परचम लहराया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि इसी प्रकार युवाओं को उधोग जगत में आगे आकर रोजगार का सृजन करना चाहिए।वही यशवंत सिन्हा ने उधोगपति व धर्मप्रेमी रहे स्व०सुनील सिन्हा के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर यशवंत सिन्हा के स्वागत में कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश किया व ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया।वही सिद्धि दात्री आहार प्र० लिमिटेड के एम०डी संगीत सुनील सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग में निर्मित किनमीन ब्राण्ड के तहत बननेवाले सारे प्रोडक्ट देश ही नही बल्कि विदेशों में भी किनमीन की सप्लाई की जाएगी सुरूवाती दौर में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ न्यूजीलैंड,नेपाल,साउथ अफ्रीका, कनाडा आदि देशों में प्रोडक्शन दी जाएगी।श्री संगीत सुनील सिन्हा ने कहा कि किनमीन प्रोडक्ट के लॉन्च के माध्यम से और भी रोजगार का सृजन करेंगे एवं आने वाले छः महीने के अंदर तीन सौ पचास से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराई जाएगी।चूंकि हमलोग इस इकाई में नमकीन के साथ साथ मिठाई का एक भव्य मशीन लगाने जा रहे है।जिसके माध्यम से काफी संख्या में नौकरिया सृजन होगा।वर्तमान में किनमीन ब्रांड के अंदर पोटेटो चिप्स,नमकीन,फ्राई मस,कुरकुरे,भुजिया इत्यादि मुख्य रूप से उपलब्ध कराए जा रहे है।वही बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर वी०वी कृष्ण किशोर ने एम०डी संगीत सुनील सिन्हा को किनमीन की प्री लॉन्चिंग की बधाई दी है।

मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के ए०जी एम एम०डी जमाल,स्व०सुनील सिन्हा की धर्म पत्नी संगीता सिन्हा,पुत्र सुदीप्त सफल सिन्हा,विनय प्रसाद बिनु,महेश प्रसाद,सुशील प्रसाद,अनिल प्रसाद,जयश्री प्रसाद,मंजू प्रसाद, मयूरी सिन्हा,गौरव,गरिमा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग किनमीन की प्रि लॉन्चिंग में शामिल हुए।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …