Breaking News

जिस महिला के साथ लिव इन में रहता था, उसकी बेटी से किया दुष्कर्म

  • प्रेमिका जब काम करने के लिए घर से बाहर जाती थी तब उसकी नाबालिग बेटी से जबरन दुष्कर्म करता था

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सदर थाने की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित कोकर गीतिल कोचा निवासी है। जानकारी के अनुसार किशोर बड़ाईक ने उस नाबालिग से दुष्कर्म किया है जिसकी मां आरोपित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

किशोर बड़ाईक की प्रेमिका जब काम करने के लिए घर से बाहर जाती थी तब उसकी नाबालिग बेटी से जबरन दुष्कर्म करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग बेटी को लेकर महिला सदर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गया जेल

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू विद्यानगर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित दीनानाथ शर्मा (60) को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। वरीय पुलिस अधिकारियों की चेतावनी के बाद एक बार फिर दुष्कर्म जैसे मामले में सुखदेवनगर थानेदार की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने में लापरवाही की। बच्ची के कपड़े व बिस्तर जब्त नहीं किए गए जिसे एफएसएल जांच के लिए भेजा जा सके।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …