Breaking News

विद्यालय का 51 वा वार्षिक उत्सव हषोउल्लास के साथ मनाया गया

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूती के साथ देना ही विद्यालय का लक्ष्य: वीणा पाठक

बरकाकाना (रामगढ़)l केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के सामुदायिक भवन में क्षेत्र के सबसे पुराना स्कूल माने जाने वाले सुबोध शिशु शिक्षा केंद्र के 51 वा वार्षिक हषोउल्लस के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के एसओपी सुनील कुमार सहारे व विशिष्ट अतिथि के रूप में मजदूर नेता रामेश्वर सिंह फौजी शामिल हुए। सभी अतिथियों को डॉ कृष्णानंद मिश्रा व अरुण मिश्रा द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित की गई। मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य बिणा पाठक द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी पुरानी विद्यालय में बच्चों को शिक्षा का ग्रहण करना गौरव की बात है।

मजदूर नेता रामेश्वर सिंह फौजी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की प्राचार्य व शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को जिस तरह की बुनियादी शिक्षा दी जा रही। वो काबिले तारीफ है क्योंकि बुनियादी शिक्षा ही बच्चों को वृक्ष बनाकर फैलने में मददगार साबित होता है।

मौके पर डॉक्टर के एन मिश्रा, शिक्षिका रीता, प्रीति, कंचन वीणा शाहिद विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …