Breaking News

तेजश्विनी पुस्तकालय का उद्घाटन, पुस्तकालय खुलने से छात्रों को होगी सुविधा : धनंजय

  • तेजश्विनी परियोजना युवतियों के लिए वरदान

रामगढ़। महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड महिला विकास समिति तेजश्विनी परियोजना रामगढ़ प्रायोजक सृजन फाउंडेशन क्लब बाजार टांड़ क्लब दुसाद मुहल्ला में “तेजश्विनी पुस्तकालय” का उद्घाटन किया है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया।

पुस्तकालय उद्घाटन के दौरान उपस्थित युवतियों को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है। जिससे हर जंग जीती जा सकती हैं। पुस्तकालय खुल जाने से यहां के लोगो को ज्ञान अर्जित करने बहुत सहूलियत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात तेजश्विनी सेनेटरी पैड बैंक का उद्घाटन भी लक्की सहाय के द्वारा किया गया एवं क्लब के मेम्बरों के बीच वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए

कार्यक्रम में दुसाद मोहल्ला की युवा उत्प्रेरक आशा देवी,पियर लीडर अंजली कुमारी,सेतु शिक्षक अंजनी देवी,किशोरी युवतियां खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, अंशु कुमारी, पायल कुमारी, बबिता कुमारी, पूनम कुमारी, निशा, नीतू, सिमरन कुमारी, वर्षा कुमारी, सिमरन कुमारी, कविता कुमारी आदि उपस्थित हुए।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …