Breaking News

यूपी में हाथरस की घटना योगी सरकार की नाकामी को दर्शाता है : तिवारी

  • हाथरस घटना पर भाकपा ने बोला हमला

मेदिनीनगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने बयान प्रसारित कर कहा कि उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना योगी सरकार के नाकामी को दर्शाता है। आज उत्तर प्रदेश बलात्कार प्रदेश बन गया है। हाथरस में जिस प्रकार से उस लड़की के साथ दरिंदों के द्वारा किया गया वह हैवानियत का रूप है उन सभी दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। लेकिन बलात्कार की घटना के बाद जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार और सिस्टम ने उस लड़की के लाश के साथ बर्ताव किया बिना परिजनों को सौपे रात के अंधेरे में लाश को किरासन तेल छिड़क कर जलाया यह घटना उस लड़की के साथ सरकार के द्वारा किया गया दोबारा बलात्कार है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करती है

पीड़िता लड़की के घरवालों और उसके परिजनों को कैद करके रखा गया लगातार धमकाया जा रहा है यहां तक कि मीडिया कर्मियों निर्भया कांड अधिवक्ता को भी परिजनों से नहीं मिलने दिया गया इसके अलावा आए दिन लगातार उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटना आम हो गई है जो भी सरकार को अपनी नाकामी के कारण तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उदाहरण स्वरूप एक समय देश के रेल मंत्री राम सुभग सिंह एवं ललित नारायण मिश्रा एवं रेल दुर्घटना होने पर अपने आप को जिम्मेवार मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा सौंप दिए थे। भाकपा पलामू उन दरिंदों को फांसी के सजा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करती है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …