Breaking News

गरीब किसान की उन्नति के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध और कटिबद्ध है: बीडी राम

  • पलामू : वेबीनार द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का हुआ आयोजन

मेदनीनगर। भाजपा जिला कार्यालय मेदनीनगर में बेबीनार द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन संपन हुआ। स्वतंत्र किसान, सशक्त किसान, आत्मनिर्भर किसान बिषय पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही किसानो की आमदनी 2022 तक दुगनी हो इसका लगातार प्रयास हो रहा है गांव गरीब किसान की उन्नति के लिए सरकार वचनबद्ध एवं कटिबद्ध है प्रतिबद्धता के साथ केंद्र में मोदी सरकार 2014 में नेशनल सोयाल हेल्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री रेल योजना जैसे महत्वकांक्षी योजनाओं को लागू कर किसानों को सफल बनाने का प्रयास कर रही है मोदी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा मोदी सरकार के साहसिक कदम से आज गांव गरीब किसान के चेहरे पर खुशी की लहर है लेकिन विरोध के नाम पर विपक्षी सिर्फ विरोध कर रहे हैं और किसानों के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं।

अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रोफेसर केके मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना होनी चाहिए लेकिन बिना वजह बिना मुद्दा के विरोध होना प्रजातंत्र के लिए खतरा है गरीब परिवार से जन्मे प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो पिछले 6 साल में कार्य किया वह पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ यह उनकी दूरदर्शिता साहस का ही परिणाम है आज पूरी दुनिया भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने और सहयोग की अपेक्षा रख रहा है। वेबीनार का संचालन विभाकर पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे मनोज सिंह विवेक भवानी सिंह प्रेम सिंह विनोद सिंह बीना मिश्रा शिव कुमार मिश्रा धर्मेंद्र उपाध्याय सोमेश सिंह अमित तिवारी अविनाश वर्मा विजय ओझा ईश्वरी पांडे शशि भूषण पांडे संजय गुप्ता अजय तिवारी अरविंद गुप्ता लूडू खान छोटू सिन्हा जय दुबे आनंद सिंह सुशील सिंह सुनील पांडे संजय कुमार सुशील सिंह एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …