Breaking News

कोरोना से झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

  • उनका रांची के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था

रांची: झारखंड सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया है। मंत्री कोरोना संक्रमित थे। उनका रांची के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। हाजी हुसैन अंसारी झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्‍हें उपचार के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस के शुरुआती दौर में मंत्री हाजी हुसैन तब चर्चा में आए थे, जब नई दिल्ली के निजामुद्​दीन में तब्लीगी जमात (धार्मिक सम्मेलन) में शामिल लोगों की सूची में उनके बेटे का नाम शामिल था। इसके बाद इसकी चर्चा पूरे झारखंड में होने लगी थी। उस समय नई दिल्ली ने झारखंड सरकार को जो सूची सौंपी थी, उसमें झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे मोहम्मद तनवीर का भी नाम शामिल था।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …