Breaking News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि सुधार बिल को बताया लाभकारी, बाेले- किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

रांची । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि सुधार अधिनियम को किसानों के हित में बताया है। शनिवार को रांची में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और वह देश की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदार बन सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस कानून में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे आने वाले समय में किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने एक्ट के एक-एक बिंदु पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान के पास अब अपनी उपज बेचने के विकल्प खुले हैं। वह चाहे तो मंडी में जाकर अपना अनाज बेच सकता है। अब उसके पास खुले बाजार का भी विकल्प होगा।

फसल के लिए एडवांस में ही एग्रीमेंट हो सकेगा। देश की अर्थव्यवस्था का सीधा जुड़ाव किसान से होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह एक्ट किसानों के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार लाई है। इस मौके पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे.

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …