Breaking News

नए कृषि कानून की खूबियों से किसानों को अवगत कराए मोर्चा : दीपक प्रकाश

  • प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

रांची । भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मार्ग दर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सासंद दीपक प्रकाश ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों की आय दुगुनी करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बिल की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है।आगे श्री प्रकाश ने कहा कि किसान जमीन का मालिक हैं और बने रहेंगे और उसे कोई छीन नहीं सकता।भाजपा उनके हित और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर इस कानून के खूबियां की जानकारी देने के लिए कहा।प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु की अध्यक्षता मे हुई।बैठक मे भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी विनय सिंह जी उपस्थित रहे।

बिल के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया

बैठक मे केंद्रीय कृषि बिल 2020 पर चर्चा हुई और इस बिल के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।साथ ही इससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे मे चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु ने कहा कि कांग्रेस बिचौलियों के हित मे खडी है जबकि भाजपा किसानों का समग्र उन्नयन और आर्थिक मजबूती के लिए संकल्पित है।उन्होंने आगे कहा कि किसान मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश मे कृषि चौपाल और खाट सम्मेलन कर इस बिल की खुबियों से किसानों को अवगत कराया जायेगा और किसानों द्वारा मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया जायेगा ।उन्होंने कांग्रेस द्वारा टैक्टर जलाए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे किसानों का अपमान बताया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर मुख्य रुप से अजय तिवारी,पंकज शाहदेव ,राजेश महतो ,राजेश कूशवाहा ,संतोष साहु ,मनोज वाजपेयी ,रणविजय सिंह,राजेश सिंह,शैलेश मिश्रा ,सुरेंद्र नाथ,अंचल तिवारी ,बिन्टु लाल, जयकुमार कुशवाहा ,परम महतो इत्यादि उपस्थित रहे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …