Breaking News

पलामू उपायुक्त की माताजी का निधन, मेदिनीनगर में ली अंतिम सांस

मेदनीनगर। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की माताजी रेणू मोदी का शनिवार की शाम कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 64 वर्षीय रेणू मोदी काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। चिकित्सकों के मुताबिक हृदय गति रूक जाने के कारण आज शाम को वे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पति सुधीर प्रसाद, दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका पैतृक आवास गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड क्षेत्र के कुसमी गांव में है। उनका अंतिम संस्कार देर शाम पलामू में ही होना है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त, पलामू के आवास से उनकी शवयात्रा निकलेगी।

अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की

जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उपायुक्त शशि रंजन एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …