Breaking News

शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 3 आरोपित धराए

  • गिरफ्त में आए आरोपितों में बजरंग खलखो एवं सुनील खलखो शामिल हैं

रांची । राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते 30 सितंबर की है। रात 10 बजे पीड़िता शौच के लिए घर से निकली थी। इसी बीच तीन लड़के जबरन उसे अपने साथ ले गए। तीन में एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी।

नाबालिग के बयान पर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए आरोपितों में बजरंग खलखो एवं सुनील खलखो शामिल हैं। वहीं, तीसरा नाबालिग है। नाबालिग को निरुद्ध करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के उपरांत सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया गया।

7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस के पास पहुंचे परिजन तो भागा आरोपित

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर मुहल्ले में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसी मकान में किराये पर रह रहे अरविंद जायसवाल पर लगा है। शुक्रवार की शाम बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। शनिवार को सुबह माता-पिता बच्ची को लेकर सुखदेवनगर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल वह ठीक है।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …