Breaking News

हज़ारीबाग : पत्रिका माहे मुनीर व लेखक गाहे गाहे बाजख्वांह का विमोचन समारोह सम्पन्न

हजारीबाग। एसपी कोठी के पीछे सेवानिवृत्त इंजीनियर मुख्तार अहमद खान कासिर के आवास पर शनिवार को एक साहित्यिक सत्र आयोजित किया गया। जिसमें हजारीबाग से पत्रिका माहे मुनीर और औज अकबरपुरी द्वारा प्रकाशित गाहे गाहे बाजख्वांह का विमोचन डॉ सैयद मोहम्मद शमीम हाशमी, ओबैदुल्लाह हाशमी, डॉ ज़ैन रामिश और शाहनवाज़ अहमद खां के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्तार अहमद खान कासिर ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया। माहे मुनीर साहित्यिक पत्रिका में 101 ग़ज़ल व कवियों के बारे में जानकारी दी गई है। रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज़ अहमद ख़ां गाहे गाहे बाजख्वांह के संकलनकर्ता हैं।

उन्होंने बताया कि इस किताब में औज अकबरपुरी ने 15 वीं शताब्दी के स्वागत उत्सव पर विस्तृत चर्चा की गई है। उनका यह लेखन चालीस साल पुरानी है। जनवरी 1981 में पन्द्रहवीं शताब्दी का स्वागत रहमानीया पीठ और जामिया रहमानी के तत्वावधान में मुंगेर के लोगों द्वारा किया गया था। इसके आध्यात्मिक चिंतक, हज़रत अमीर शरीयत सैयद मिंतुल्लाह रहमानी और उनके उत्तराधिकारी सैयद मुहम्मद वली रहमानी शरीयत के हालिया अमीर थे। डॉ सैयद मोहम्मद शमीम हाशमी अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपने साहित्यिक प्रयासों को उजागर किया।

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की आकस्मिक मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई

इस मौके पर डॉ आई एम असदउल्लाह, डॉ हुमायूं अशरफ, मुख्तार अहमद खान कासिर, शमशउद्दीन मैकश, नटखट अजीम आबादी, पत्रकार डॉ जफरूल्लाह सादिक, पत्रकार अनवर फिदवी, शौकत अली, इनाम उल हक, पत्रकार आरिफ शजर, डॉ मोहम्मद चांद नेजामी, अख्तर हुसैन, जावेद बटर, मिन्हाज मजरूह, हसन इमाम फिदाई, मोहम्मद नसीम के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की आकस्मिक मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …