Breaking News

मंत्री गिरिराज सिंह का बयान नफरत फैलाने वाला एक छोटी सोच का परिचायक : आभा सिन्हा

  • कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की निंदा की

रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री का बयान नफरत फैलाने वाला एवं छोटी सोच का परिचायक है, उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है।

गिरिराज सिंह को देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहने पर माफी मांगनी चाहिए

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान शर्मनाक, निंदनीय और नफरत बढ़ाने वाला है। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना चाहिए। अंग्रेजों की ओर से 1857 की क्रांति को कुचलने के बाद मौलाना महमूद-उल-हसन के रेशमी रुमाल तहरीक से आजादी के आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। देवबंद के लोगों ने आजादी की जंग लड़ी। अब देवबंद के बुजुर्गों और उलमा पर आतंकवाद का इल्जाम लगाना तथ्यों से परे और बचकाना है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मदद की हो, उनके मुंह से यह बयान शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहने पर माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री उनके बयान का संज्ञान लें और भाजपा से निष्कासित करें।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …