Breaking News

रामगढ़ – बोकारो मार्ग पर चितरपुर में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक गंभीर

  • मरगमर्चा के समीप एक बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी

रामगढ। बोकारो रामगढ़ मार्ग एनएच 23 पर रविवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर मरगमर्चा के समीप एक बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी। जिसके बाद बाइक वहां से गुजर रही एक टेलर से टकरा गई। टक्कर से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की शिनाख्त गोला थाना क्षेत्र के चाड़ी निवासी गोविंद मुंडा के रूप में हुई है। वहीं घटना से मृतक का चेहरा बुरी तरह चूर हो गया। मौके पर रजरप्पा पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजरप्पा मोड़ के पास चितरपुर में पुलिस दोपहिया वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान बाइक नंबर जे एच 24 ई 3358 पर सवार दोनों व्यक्तियों ने जांच से बचने के लिए तेजी से बाइक निकाला। पुलिसकर्मियों के आवाज देने पर वे तेजी से भागे। इस दौरान यह घटना घट गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …