Breaking News

हाथरस घटना में दलित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मौन सत्याग्रह किया गया : ममता देवी

हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में मौन सत्याग्रह किया

रामगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रातः 8 से 10 तक शहर के थाना चौक में स्थित अंबेडकर पार्क में सत्याग्रह किया। मिनट इस दौरान अंबेडकर पार्क में उपस्थित कांग्रेसियों ने मौन रखकर सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर हाथरस कांड के आरोपियों और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। हाथरस जाने के क्रम में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ हुए घटना का विरोध किया गया। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के लिए मौन सत्याग्रह रखा गया।

दलित युवती के साथ घटी घटना ने पूरी देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है

सत्याग्रह में शामिल होने आई विधायक ममता देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ घटी घटना ने पूरी देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सरकार और अधिकारियों की लापरवाही नजर आई है। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ वहां अभद्र व्यवहार किया गया है। कांग्रेस ने दलित परिवार को न्याय दिलाने के लिए यह सत्याग्रह रखा है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ घटी घटना की निंदा की जाती है। ममता ने कहा कि हम लोगों ने आज प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक मौन सत्याग्रह रखा गया है।

कांग्रेस के मौन सत्याग्रह में मौजूद थे

कांग्रेस के मौन सत्याग्रह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी, सीपी संतन, मुकेश यादव, कमाल शहजादा, शांतनु मिश्रा,संजय साहू,के नायक,रूपेंद्र महतो, बजरंग महतो, दिनेश मुंडा,लाल बिहारी महतो, राजू महतो,अनिल मुंडा, जेके अग्रवाल, टिंकू खान, भरत महतो, संतोष नायक,धान सिंह बोदरा, साजिद हुसैन, समसुद खान, कमलेश महतो,हीरालाल महतो,गगन करमाली, संजय खंडेलवाल, बलराम साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …