Breaking News

मास्क लगाने की बात से चिकित्सक की पिटाई, सीसीटीवी में घटना कैद

  • चिकित्सक की शिकायत पर एक गिरफ्तार

जामताड़ा। मरीज के परिजन को मास्क पहनने की बात कहना चिकित्सक को मंहगा पड़ गया। मास्क पहनने की बात कहने के साथ ही मरीज के परिजन डॉ पर टूट पड़ा। चिकित्सक को चार पांच घुसा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बीच बचाव से डॉ की जान बची। घटना यह सुबह जामताड़ा सदर अस्पताल की है। घटना के बाद चिकित्सको की आज दोपहर 2:30 बजे झासा की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि जामताड़ा सदर अस्पताल में ड्यूटी में डॉ डीसी मुंशी थे। वह ऑक्सीजन कक्ष में थे। इतने में अस्पताल में भर्ती मरीज गीता कुमारी के पति आलोक मंडल व उनके साथ परिजन पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। चिकित्सक ने दरवाजा खोला। इतने में डॉ ने परिजन से मास्क लगाने को कहा। इतना कहना था कि परिजन टूट पड़े व मारपीट किया।

चिकित्सक की शिकायत पर एक गिरफ्तार

डॉ डीसी मुंशी की लिखित शिकायत पर जामताड़ा थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर साथ ले गई। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

क्या कहा ड्यूटी पर चिकित्स

ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ डीसी मुंशी ने कहा कि सुबह वह ऑक्सीजन कक्ष में थे। अस्पताल में भर्ती मरीज गीता कुमारी के पति आलोक मंडल व उनके साथ परिजन आये। दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला। परिजन के चेहरे पर मास्क नही था। मास्क लगाने को कहा। इतने में मारपीट कर दिया। चार पांच घुसा लगा दिया, जिससे वे घायल हो गए।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …