Breaking News

श्री महावीर मंडल कि केंद्रीय महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला

  • महिलाओं को शांति समिति कि गठित टीम में शामिल करने की मांग

राॅंची। केन्द्रीय महिला श्री महाबीर मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज केन्द्रीय अध्यक्ष आभा सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड से मिलकर समाजिक समरस्ता रखने वाली महिलाओं को विभिन्न पूजा के दौरान गठित होने वाली शांति समिति में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष आभा सिन्हा के अलावा शोभा यादव, सोनी देवी एवं लीला दास शामिल थी।

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि केन्द्रीय महिला श्रीमहाबीर मंडल विगत् दस वर्षों से लगातार महिलाओं के संरक्षण, उत्थान एवं अन्य दिशा में काम कर रही हैं। रामनवमी, दुर्गा पूजा या अन्य पूजा में सामाजिक समरस्ता कायम रखने वाली महिलाओं को न तो पूजा के लिए आयोजित होने वाली बैठक में बुलाया जाता है और न हीं शांति समिति में सम्मिलित किया जाता है। यह बहुत दुख की बात है कि देश में महिलाओं को आधी आबादी के नाम से जाना जाता है।परन्तु राज्य में महिलाओं को कहीं कोई स्थान नहीं दिया जाता है, जो काफी दुख की बात है।

मंडल आपका ध्यान निम्नलिखित मांगों की आकृष्ट कराना चाहती हैः
दुर्गा पूजा हेतु आयोजित होने वाली केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में महिलाओं को आमंत्रित किया जाय। दुर्गा पूजा हेतु हर थानान्तर्गत गठित होने वाली शांति समिति में पाॅंच-पाॅंच महिलाओं का समायोजन किया जाय। पूजा के दौरान हर चैक-चैराहों में दोे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किया जाय। पूजा के दौरान हर चैक-चैराहों पर ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती किया जाय। पूजा के दौरान हर पंडाल में दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किया जाय।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …