Breaking News

कांग्रेस और कुछ पार्टियां प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए किसान बिल का कर रहे हैं विरोध : पवन साहू

  • भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का रामगढ़ में भाजपाइयों ने किया स्वागत

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रामगढ़ द्वारा गुरुवार को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार साहू का रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में रामगढ़ सुभाष चौक पर भाजपा जिला संयोजक किसान मोर्चा मनोज महतो जी नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।

पवन साहू ने चौक पर स्थित सुभाष बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। और मीडिया को संबोधित करते हुए किसान बिल के पक्ष में अपना बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि बिल के पक्ष में हम जन जागरण अभियान में निकले हुए है। हजारीबाग अटल भवन में आज एक बैठक है। जहां झारखंड के 7 जिले के लोग आएंगे। सभी मिल बैठ कर तमाम माध्यमों से पंचायत स्तर तक मोदी जी के द्वारा लाए जा रहे बिल 2020 के फायदे किसानों तक पहुंचाएंगे। कोंग्रेस समेत कुछ राजनीतिक दल जो दुष्प्रचार में लगे हैं। उनके गलत मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी जी का सपना है कि 2022 तक सभी किसान आत्मनिर्भर बनें और इसी नीमित्त ये बिल लाया गया है। जिससे विपक्षी पार्टियां डरी हुई है लेकिन किसानों को भी इसके फायदे समझ आने लगे है।

उपस्थित थे

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से दिनेश प्रसाद,संतोष साहू, राजेश ठाकुर, प्रवीण कुमार सोनू,सत्यजीत चौधरी, मणि शंकर ठाकुर ,संतोष कुमार शर्मा,जयप्रकाश पांडेय,रमेश महतो,भीमसेन चौहान,संजय श्रीवास्तव, श्रीतेश गोस्वामी,धनंजय कुमार,संजय अग्रवाल,सौरव जयसवाल,अमित ठाकुर,अरविंद सिंह,सुरेन्द्र राय आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …