Breaking News

हर दिल अजीज उद्योगपति दीपक दा नहीं रहे

  • निमोनिया की शिकायत के बाद विगत एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था

जमशेदपुर : दिलीप प्रेस मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संटू दा उर्फ दीपक दा उर्फ दीपक दास नहीं रहें ! 72 वर्ष की उम्र में दिलीप दा अपनों को छोड़, इस दुनिया को अलविदा कह गए। वृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे वो टाटा मेन हाॅस्पिटल के सीसीयू में अंतिम सांस लिये। उन्हे निमोनिया की शिकायत के बाद विगत एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने पीछे वो अपनी पत्नी , पुत्र रत्नदीप दास, पुत्रवधु तथा पौत्र को छोड़ गए।
हर दिल अजीज थे दीपक दा 
दीपक बाबू उर्फ संटू दा स्पष्टवादी व्यक्ति थे।जो बोलना होता था किसी भी शख्स को, तो वो सीधे मुंह पर बोल देते थे। उनको नजदीक से जानने वाले लोगों में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी। सभी इस खबर को सुनकर हैरान रह गए। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसे मिलनसार जिंदा दिल इंसान अचानक कैसे इह दुनिया से जा सकते हैं। पर हकीकत यही है कि हर दिल अजीज दीपक दा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिलीप प्रेस कंपनी के कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है। मालिक निधन से सभी मर्माहत है। देर शाम तक अंतिम संस्कार होने की बात कही जा रही है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …