Breaking News

राजभवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यपाल

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। यहां पर अलग-अलग प्रान्तों की संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज, परंपरा, खान-पान, वेशभूषा इत्यादि में विविधता है लेकिन हम सब एक हैं। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विविधता भी अनूठी है। प्रधानमंत्री के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम से एक-दूसरे की संस्कृति से अवगत होने का अवसर मिलता है और राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होती है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। इसी का परिणाम है कि विगत दिनों कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी नॉर्थ-ईस्ट में कई महती परियोजनाओं को कार्यान्वित किया गया है। वस्तुत: भारत का विकास तभी संभव है जब यहां के सभी प्रदेशों का सम्यक विकास हो और हम सब एकता एवं भाईचारा के साथ सतत प्रयत्नशील हैं।
इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की। राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित भी किया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …