Breaking News

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के आयुक्त से मिलकर,11 सूत्री मांग पत्र दिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव शह झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के महासचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह,डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता ,नीरज कुमार सिंह किरण कुमारी मांग पत्र समर्पित कियाlनेताओं ने कहा बस के एजेंसी के द्वारा नगर निगम के साथ किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन किया जा रहा हैl बस के संचालकों क़ो आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित की जा रहा हैl जिससे बस कर्मचारी सब परेशान है निम्नलिखित मांग पत्र समर्पित किया हैl
यह कि 26.06.2010 से जो झारखण्ड सरकार ने नगर निगम को बस संचालित करने का निर्देश जिस नियामवली के तहत उपलब्ध कराया हैl उसको अक्षरशः अनुपालन नहीं किया जा रहा हैlयह कि जून 2010 से आज तक कार्यरत सभी कर्मचारियों को झारखंड सरकार एंव नगर निगम अपना कर्मचारी घोषित करें।यह कि निर्धारित रूट एवं सरकार द्वारा प्रदत्त रूट चार्ट के अनुसार सभी बसों का परिचालन किया जाए।
यह कि नगर निगम द्वारा अघोषित रूप से कार्यरत विचौलियों के द्वारा जबरन पैसा उगाही की जाती है उस पर रोक लगायी जाय।यह कि नगर निगम के बसों में जो कर्मचारी वर्षों से काम करते आ रहे हैlउन सभी कर्मचारियों को स्थाई किया जाएlयह कि बिचौलिया द्वारा कर्मियों से तय समय से अधिक समय तक काम लिया जाता है।अगर8घंटे से अधिक काम लिया जाता है तो ओवरटाइम दिया जाए।
यह कि झारखण्ड सरकार द्वारा नगर निगम को अनुदान पर बसों को आम जन कल्याणकारी योजानाओं के तहत प्रदान किया गया हैl उसको भी नगर निगम द्वारा सही ढंग से संचालित नही किया जा रहा हैl आमजनों के हितों की अनदेखी की जा रही हैl
यह कि नगर निगम द्वारा संचालित बसों को अगर विचौलियों से मुक्त किया जाय तो कम खर्चों पर लोगों को बड़े महानगर कोलकाता आदि की तरह कम खर्च में यात्री को आसानी से गंतव्य स्थान तक पहुँचाया जा सकता है और जिससे रांची नगर निगम को भी भरी मुनाफा होगा।
यह कि सभी कर्मियों को निशुल्क वर्दी एवं और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करायी जाए तथा नियमित कर्मियों को जो सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराती है। वह उपलब्ध करायी जाय।यह कि निगम द्वारा संचालित पिंक बस (महिलाओं के लिए) जिसमें महीला कर्मी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाय । तत्काल में बस सेवा किस एजेंसी के द्वारा संचालित की जा रही है और अवधि कब तक है सार्वजनिक करे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …