Breaking News

झामुमो का मिलन समारोह संपन्न

हेमंत सोरेन को केंद्र द्वारा प्रताड़ित करने के विरोध मे एक जन आंदोलन की शुरुआत है ये झामुमो का मिलन समारोह : चंपई सोरेन

रांचीlआज 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड, रांची में संपन्न हुए झामुमो के मिलन समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के लगभग 3 हज़ार युवा और महिलाओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समक्ष झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे झामुमो का दामन थामा।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया साथ ही मौके पर कहा आंदोलनकारियों की बदौलत हमें यह झारखंड राज्य मिला हैl जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन कार्य कर रहे थेl सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का काम कर रहे थेl इसी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजने का काम किया हैl आज यह मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत हैlआने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।

मौके पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने भी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आने वाले दिनों में नए सदस्यों के साथ भी पार्टी हर एक हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।
झामुम रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया हैlआज इसी क्रम में हजारों हजार की तादाद में युवा और महिलाएं जो आप देख रहे हैं पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैl आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा हम निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पई सोरेन, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेड़िया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख़्तर, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ हजारों संख्या मे लोग शामिल हुए।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …