Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस वार रूम के मुख्य नेताओं की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक संपन्न

रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस वार रूम के सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस के मुख्य नेताओं की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा गठित वार रूम के नेशनल चेयरमैन शशिकांत सेंथिल उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित नेताओं को वार रूम के संदर्भ में पूरी जानकारी देते हुए श्री सेंथिल ने बताया कि पूरे झारखंड के 29000 बूथो पर चुनाव आयोग द्वारा बी एल ओ की नियुक्ति की गई ह जबकि राजनीतिक दलों को बी एल ए की नियुक्ति करना आवश्यक हैlक्योंकि चुनाव आयोग द्वारा प्रत्येक बूथ की सूची राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बी एल ए को ही सौंपनी हैl बी एल ए का ही यह दायित्व बनता है कि मतदाता सूची को देखकर उसमें त्रुटियो एवं कमियों पर चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करें ताकि उसमें आवश्यक सुधार किया जा सके। झारखंड में वार रूम के माध्यम से प्रारंभिक स्तर पर झारखंड के सभी बूथों पर विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी के माध्यम से बी एल ए की नियुक्ति करना प्रारंभ कर दिया हैl अभी तक लगभग 20% बुथो पर बी एल ए की नियुक्ति हो चुकी हैlआने वाले समय में कांग्रेस अपने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगीl लोकसभा चुनाव के दौरान वार रूम के माध्यम से हम भाजपा द्वारा फैलाई जाने वाले नकारात्मक पक्षों का भी जवाब उचित तरीके से देंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सेंथिल द्वारा दिए गए सुझाव के अनुपालन हेतु अविलंब झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, विधायको, प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र बूथ पर मजबूती ही है। चुनाव के दौरान चुनाव एजेंटों की नियुक्ति उम्मीदवारों के द्वारा की जाती हैlपरंतु बी एल ए की नियुक्ति पार्टी की ओर से की जाती हैl एक बी एल ए के ऊपर एक बूथ के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं से पार्टी को जोड़ने का पूरा दायित्व रहता हैlअतः यह जरूरी है कि हम इस अभियान में पूरी तरह से सफल हो। उन्होंने कहा कि झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हमें लक्ष्य पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैl भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ बनाए जा रहे नकारात्मक माहौल का जवाब देने में वार रूम माहिती भूमिका निभैगी और हम निश्चित रूप से उनके मंसूबों पर पानी फेरेंगे।
बैठक मे मुख्य रूप से अनादि ब्रह्म, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, डॉ संजय सिंह, सुरेन राम, रामदेव सिंह, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, ़ऋषिकेश, डॉ राकेश किरण महतो, रामाकांत आनंद, गजेन्द्र सिंह, मंजूर अंसारी, जवाहर लाल महत्था, आभा सिन्हा, नेली नाथन, गुंजन सिंह, जोसाई मार्डी, अजहर पप्पू, अमीर हासमी, राजीव प्रकाश चौधरी, पूर्णिमा सिंह, सुनीत शर्मा, उमेश पाठक, मनोज कुमार आदि शामिल थेl

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …