Breaking News

सत्य परेशान हो सकता है,पराजित नहीं : झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 13 वें दिन 28 फरवरी को सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में उपवास रखा। इस दौरान सिमडेगा जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति भी शामिल हुई।
मौके पर झामुमो सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया। जमीन का घोटाला बताकर उनको जेल भेजा गया है। पूरा राज्य और देश जान रहा है कि इसमें हेमंत सोरेन का कहीं कोई नाम नहीं है।
अनिल ने कहा कि जिस तरह से हेमन्त सोरेन ने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास की एक लंबी लकीर खींची है। इस वजह से भाजपा के पास कोई एजेंडा न रहने के कारण साजिश कर उन्हें फंसाया गया। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन के साथ है। बहुत जल्द हेमंत सोरेन हमारे बीच होंगे। राज्य के लोग उनके लिए मंदिर में, गिरजाघर में और मस्जिद में मन्नत मांग रहे हैं। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि उपवास कार्यक्रम के साथ न्याय यात्रा भी सभी पंचायत, प्रखंडों में चल रही है।उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा जिला से केंद्रीय सदस्य बसंत लोंगा, मो शाहिद, बिरजू कांडुलना, फिरोज़ अली, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …